एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप – 2023

  • 11 Nov 2023

एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 बैंकॉक में 3-10 नवंबर, 2023 तक आयोजित की गई।

  • एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में भारत ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ कुल 7 पदक जीते।
  • महिलाओं के टीम मुकाबले में ज्योति सुरेखा वेनम, प्रणीत कौर और अदिति गोपीचन्द स्वामी ने चीनी ताइपे की टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • प्रणीत कौर ने महिलाओं की एकल स्पर्धा में भी अपनी हमवतन ज्योति सुरेखा वेनम को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • भारतीय महिला रिकर्व और पुरुष कंपाउंड टीमों ने कांस्य पदक जीते।

भारतीय पदक विजेता

प्रणीत कौर (महिला कंपाउंड)

स्वर्ण पदक

अदिति स्वामी, प्रियांश (मिश्रित कंपाउंड)

स्वर्ण पदक

प्रणीत कौर, ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी (महिला कंपाउंड टीम)

स्वर्ण पदक

ज्योति सुरेखा वेन्नम (महिला कंपाउंड)

रजत पदक

अभिषेक वर्मा (पुरुष कंपाउंड)

कांस्य पदक

टीशा पुनिया, भजन कौर, अंकिता भकत (महिला रिकर्व टीम)

कांस्य पदक

अभिषेक वर्मा, प्रथमेश फुगे, प्रियांश (पुरुष कंपाउंड टीम)

कांस्य पदक