बोंगोसागर-23 अभ्यास

  • 11 Nov 2023

भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना के मध्य द्विपक्षीय अभ्यास ‘बोंगोसागर-23’ का चतुर्थ संस्करण तथा कॉर्डिनेटेड पेट्रोल- (समन्वित गश्ती-कॉरपेट) का 5वां संस्करण 7 से 9 नवंबर 2023 तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में संचालित किया गया।

  • भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के निकट संयुक्त गश्त की और बाद में इंटरऑपरेबिलिटी (अंतरसंचालनीयता) बढ़ाने के लिए समुद्री अभ्यास किया।
  • भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस कुठार, किल्टान और समुद्री गश्ती विमान (MPA) डोर्नियर ने बांग्लादेश नौसेना के जहाज अबू बक्र, अबू उबैदा और एमपीए के साथ इस अभ्यास में भाग लिया।
  • जहाजों ने कम्युनिकेशन ड्रिल, सरफेस गन-शूट, सामरिक युद्धाभ्यास तथा अन्य अभ्यास किए।
  • कॉरपेट-23 में दोनों नौसेनाओं के बीच पहला मानवीय सहायता और आपदा राहत (HDR) अभ्यास भी हुआ, जिसमें समुद्र में खोज और बचाव परिदृश्य का अभ्यास किया गया था।
  • नियमित द्विपक्षीय अभ्यास तथा समन्वित गश्ती ने दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ और सहयोग को मजबूत किया है।
  • आईएनएस कुठार एक स्वदेश निर्मित गाइडेड-मिसाइल कार्वेट है, जबकि आईएनएस किल्टान एक स्वदेश निर्मित पनडुब्बी रोधी कार्वेट है।
  • आईएनएस कुठार और किल्टान दोनों जहाज विशाखापत्तनम स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा हैं, जो पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के ऑपरेशनल कमान के अंतर्गत काम करता है।