हिमाचल में विद्या समीक्षा केंद्र शुरू

  • 25 Nov 2023

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 23 नवंबर, 2023 को शिमला में 'विद्या समीक्षा केंद्र' (VSK) का उद्घाटन किया।

  • हिमाचल प्रदेश विद्या समीक्षा केंद्र शुरू करने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है। अभी तक 3 राज्यों गोवा, गुजरात और उत्तराखंड में यह केंद्र खोले गए हैं।
  • VSK का उद्देश्य अभिगम के परिणामों में बड़ी उपलब्धि के लिये डेटा और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना है।
  • विद्यार्थियों को इससे मार्गदर्शन मिलेगा, शिक्षकों को सहायता और प्रशासकों के लिए मूल्यवान डेटा उपलब्ध होगा।
  • मोबाइल फोन एप्लीकेशन से स्कूलों के डेटा पर नजर रहेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इसमें प्रयोग किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय डिजिटल शिक्षा वास्तुकला (NDEAR) के तहत शिक्षा मंत्रालय राज्यों में विद्या समीक्षा केंद्रों की स्थापना पर बल दे रहा है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुरूप है।