अमेरिका भारत का शीर्ष व्यापारिक साझेदार

  • 21 Jul 2020

जुलाई 2020 में केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2019-20 में अमेरिका लगातार दूसरे वित्तीय वर्ष में भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार बना रहा।

महत्वपूर्ण तथ्य: 2019-20 में, अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2018-19 में 87.96 बिलियन डॉलर के मुकाबले 88.75 बिलियन डॉलर था।

  • अमेरिका उन कुछ देशों में से है, जिनके साथ भारत का व्यापार अधिशेष (trade surplus) है। आंकड़ों के अनुसार दोनों देशों के बीच व्यापार अंतर 2019-20 में बढ़कर 17.42 बिलियन डॉलर हो गया, जो 2018-19 में 16.86 बिलियन डॉलर था।
  • 2018-19 में अमेरिका, चीन को पीछे छोड़ भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार बन गया था।
  • भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2018-19 में 87.08 बिलियन डॉलर से कम होकर 2019-20 में 81.87 बिलियन डॉलर हो गया है।
  • भारत और चीन के बीच व्यापार घाटा 2019-20 में घटकर 48.66 बिलियन डॉलर हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष में 53.57 बिलियन डालर था।