मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

  • 15 Dec 2023

13 दिसंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने डॉ. मोहन यादव को नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

  • मोहन यादव ने 2013 विधानसभा चुनाव में उज्जैन दक्षिण से चुनाव लड़ा था और लगातार तीसरी बार यहां से विधायक निर्वाचित हुए हैं।
  • जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • जगदीश देवड़ा वर्तमान में मंदसौर के मल्हारगढ़ विधानसभा, जबकि राजेंद्र शुक्ला रीवा विधानसभा सीट से विधायक हैं।
  • भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश 16वीं विधानसभा का अध्यक्ष (स्पीकर) मनोनीत किया है। नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर-चंबल अंचल से पहले विधानसभा अध्यक्ष हैं।
  • 21 अक्टूबर, 2023 को चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा चुनाव (2023) की अधिसूचना जारी की थी।
  • 17 नवंबर, 2023 को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 230 सीटों पर चुनाव संपन्न हुए। 3 दिसंबर, 2023 को मतगणना की गई और चुनाव परिणाम जारी किये गए।
  • इसमें भारतीय जनता पार्टी को 163 सीट, कांग्रेस को 66 सीट और अन्य को 1 सीट प्राप्त हुई।