स्‍ट्रैंडजा मेमोरियल मुक्‍केबाजी प्रतियोगिता

  • 12 Feb 2024

अमित पंघाल और सचिन सिवाच ने 11 फरवरी, 2024 को बुल्गारिया के सोफिया में 75वें स्ट्रैंडजा मेमोरियल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते।

  • अमित पंघाल ने 51 किलोग्राम वर्ग में कजाकिस्तान के संझार ताशकेनबे को 5-0 से हराया।
  • अमित पंघाल का इस टूर्नामेंट में यह तीसरा स्वर्ण पदक है और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए हैं।
  • पंघाल ने स्ट्रैंडजा मेमोरियल टूर्नामेंट में इससे पहले वर्ष 2018 तथा 2019 में स्वर्ण पदक जबकि 2017 में कांस्य पदक जीता था।
  • सचिन सिवाच ने 57 किलोग्राम वर्ग में उज्बेकिस्तान के शेखजोद मुजाफारोव को 5-0 से हराया।
  • निखत ज़रीन (50 किग्रा), अरुंधति चौधरी (66 किग्रा), रजत (67 किग्रा) और बरुण सिंह शगोलशेम (48 किग्रा) ने रजत पदक जीता।