डॉ. उषाकिरण खान का निधन

  • 12 Feb 2024

साहित्य अकादमी व भारत भारती पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार पद्मश्री डॉ. उषाकिरण खान का 11 फरवरी, 2024 को निधन हो गया।

  • डॉ. उषाकिरण खान को वर्ष 2015 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया।
  • उषा किरण खान ने ‘भामती : एक अविस्मरणीय प्रेमकथा’, ‘सृजनहार’, ‘पानी पर लकीर’, ‘फागुन के बाद’, ‘सीमांत कथा’ और ‘हसीना मंजिल’ समेत कई उपन्यासों की रचना की।
  • वर्ष 2012 में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा उनके उपन्यास ‘सृजनहार’ के लिए उन्हें कुसुमांजलि साहित्य सम्मान प्रदान किया गया।
  • डॉ. खान को 2011 में उनके मैथिली भाषा में लिखे गए उपन्यास ‘भामती : एक अविस्मरणीय प्रेमकथा’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।