स्वाति पोर्टल का शुभारंभ

  • 14 Feb 2024

विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने 11 फरवरी, 2024 को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी में स्वाति पोर्टल लॉन्च किया।

  • स्वाति पोर्टल से तात्पर्य साइंस फॉर वुमेन - ए टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन’ से है।
  • स्वाति पोर्टल को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित एवं चिकित्सा (STEMM) क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया।
  • ‘महिलाओं के लिए विज्ञान- एक प्रौद्योगिकी एवं नवाचार’ (स्वाति) पोर्टल एक संपूर्ण इंटरैक्टिव डेटाबेस है तथा यह भारत में अपनी तरह का पहला पोर्टल है।
  • इसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट जीनोम रिसर्च (NIPGR) द्वारा विकसित किया गया है; इसी संस्थान द्वारा इसका रखरखाव भी किया जाता है।