भारत, विश्व का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक

  • 09 May 2024

8 मई, 2024 को अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा विश्लेषण एजेंसी ‘एम्बर’ ने वैश्विक विद्युत समीक्षा 2024 (Global Electricity Review 2024) नामक रिपोर्ट जारी की।

  • रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में भारत, जापान को पीछे छोड़कर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन गया है।
  • जापान के 110 बिलियन यूनिट (BU) की तुलना में भारत ने 2023 में 113 बिलियन यूनिट सौर ऊर्जा उत्पन्न की।
  • वर्ष 2023 में वैश्विक बिजली उत्पादन में सौर ऊर्जा का योगदान 5.5% था। वैश्विक रुझान के अनुरूप भारत ने भी वर्ष 2023 में अपनी 5.8% बिजली सौर ऊर्जा से उत्पन्न की।
  • भारत ने 2023 में सौर ऊर्जा उत्पादन में विश्व की चौथी सबसे अधिक वृद्धि [18 टेरावॉट घंटा (TWh) से अधिक] दर्ज की।
  • सौर ऊर्जा ने लगातार 19वें वर्ष विश्व भर में सबसे तेजी से बढ़ते विद्युत ऊर्जा स्रोत के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है।
  • वर्ष 2023 में वैश्विक सौर ऊर्जा उत्पादन 2015 की तुलना में 6 गुना अधिक हो गया, जबकि भारत में इसी अवधि के दौरान 17 गुना वृद्धि दर्ज की गई।
  • सौर ऊर्जा उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी वर्ष 2015 में 0.5% से बढ़कर वर्ष 2023 में 5.8% हो गई।