एशिया कप हॉकी 2025: भारत बना विजेता
- 08 Sep 2025
7 सितम्बर, 2025 को राजगीर (बिहार) में खेले गए एशिया कप हॉकी फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर आठ वर्षों बाद महाद्वीपीय खिताब जीता और 2026 हॉकी विश्व कप में प्रवेश के लिए सीधी योग्यता प्राप्त की।
मुख्य तथ्य:
- फाइनल मैच : भारत ने फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराया; गोलकर्ता: सुखजीत सिंह (1'), दिलप्रीत सिंह (29', 45'), अमित रोहिदास (50'); कोरिया के लिए एकमात्र गोल डैन सोन ने 51वें मिनट में किया।
- भारत का चौथा एशिया कप खिताब : भारत ने टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए खिताब जीता; पिछली जीत 2017 में हुई थी। यह भारत का चौथा एशिया कप खिताब है (2003, 2007, 2017, 2025)।
- पुरस्कार राशि : विजेता खिलाड़ियों को ₹3 लाख और सहयोगी स्टाफ को ₹1.5 लाख की पुरस्कार राशि घोषित की गई।
- आयोजन : एशिया कप पुरुष हॉकी प्रतियोगिता एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा आयोजित एक प्रमुख महाद्वीपीय टूर्नामेंट है। इसकी शुरुआत 1982 में हुई थी और यह हर चार वर्षों में आयोजित होता है।
- विश्व कप में सीधी योग्यता : विजेता टीम को FIH हॉकी विश्व कप में सीधी योग्यता मिलती है। भारत अब तक चार बार यह खिताब जीत चुका है, जबकि कोरिया पांच बार विजेता रह चुका है। यह टूर्नामेंट एशियाई हॉकी में श्रेष्ठता का प्रतीक है और विश्व कप में भागीदारी के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे