भारत का कुल वन क्षेत्र विश्व में 9वें स्थान पर: FAO रिपोर्ट
- 22 Oct 2025
भारत ने वैश्विक पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व के कुल वन क्षेत्र में 10वें स्थान से बढ़कर 9वें स्थान पर पहुंच गया है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा बाली, इंडोनेशिया में जारी वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन 2025 (Global Forest Resources Assessment 2025 ) में दी गई है।
मुख्य तथ्य:
- वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि: भारत ने वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि में तीसरा स्थान बरकरार रखा है। 2015 से 2025 के बीच भारत ने प्रति वर्ष 1.91 लाख हेक्टेयर वन वृद्धि की है, जो चीन (16.9 लाख हेक्टेयर) और रूस (9.42 लाख हेक्टेयर) के बाद तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।
- विश्व का कुल वन क्षेत्र और शीर्ष देश :विश्व के कुल वन क्षेत्र का आकार लगभग 4.14 अरब हेक्टेयर है, जो पृथ्वी की 32% भूमि को घेरता है।
- वन क्षेत्र की दृष्टी से शीर्ष देश : वन क्षेत्र का 54% हिस्सा केवल पांच देशों के कब्जे में है - रूस, ब्राजील, कनाडा, अमेरिका और चीन। भारत अब ऑस्ट्रेलिया, कांगो और इंडोनेशिया के बाद नौवें स्थान पर है।
- वृक्षारोपण अभियान और राज्य सरकारों की भूमिका: ‘एक पेड़ माँ के नाम ’ अभियान ने देश में वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा, राज्यों के वृक्षारोपण प्रयासों ने भी इस उपलब्धि में अहम योगदान दिया है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ वन संरक्षण में अग्रणी हैं।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे