आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026

  • 07 Feb 2026

6 फ़रवरी, 2026 को भारत ने हरारे (ज़िम्बाब्वे) में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से पराजित कर रिकॉर्ड छठी बार आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब अपने नाम किया।

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी की मात्र 80 गेंदों पर विस्फोटक 175 रन की पारी प्रमुख रही; साथ ही आयुष म्हात्रे (53) और अभिज्ञान कुंडु (40) ने भी महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
  • वैभव सूर्यवंशी को फाइनल में उनके रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज़ दोनों पुरस्कार प्रदान किए गए।
  • यह जीत अंडर-19 विश्व कप फाइनल में रन के अंतर से भारत की सबसे बड़ी विजय रही, और पूरी प्रतियोगिता में भारत अजेय बना रहा।