इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो एवं समिट 2026

  • 17 Feb 2026

16 फरवरी, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन किया, जिसमें शासन, नवाचार और जनसेवा वितरण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका प्रदर्शित की गई।

  • सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन: यह एक्सपो 16–20 फरवरी, 2026 तक आयोजित हो रहा है, जिसमें वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियाँ, स्टार्टअप्स, शिक्षाविद, सरकारी संस्थाएँ और अंतरराष्ट्रीय साझेदार भाग ले रहे हैं।
    • इसके एक भाग के रूप में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन 19-20 फरवरी, 2026 तक किया जाएगा।
  • प्रदर्शनी और प्रदर्शन: इस आयोजन में 300 से अधिक चयनित प्रदर्शनी मंडप और लाइव डेमो शामिल हैं, जिन्हें तीन विषयों- पीपुल, प्लैनेट और प्रोग्रेस के इर्द-गिर्द व्यवस्थित किया गया है।
  • स्टार्टअप भागीदारी: इसमें 600 से अधिक स्टार्टअप्स भाग ले रहे हैं, जो वास्तविक एआई समाधान प्रदर्शित कर रहे हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति: इस एक्सपो में 13 देशों- ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्ज़रलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका के मंडप शामिल हैं।