ALH Mk-III एवं VL-Shtil मिसाइलों हेतु अनुबंध पर हस्ताक्षर

  • 05 Mar 2026

3 मार्च, 2026 को रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए 6 एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) Mk-III (समुद्री भूमिका हेतु) तथा भारतीय नौसेना के लिए सतह से हवा में मार करने वाली VL-Shtil मिसाइलों की खरीद हेतु ₹5,083 करोड़ के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए।

एएलएच मार्क-III की खरीद

  • ₹2,901 करोड़ का यह अनुबंध हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), बेंगलुरु को भारतीय-स्वदेशी रूप से डिज़ाइन, विकसित और निर्मित (Indian-IDDM) श्रेणी के अंतर्गत दिया गया।
  • दो इंजन वाले ये हेलीकॉप्टर तटीय सुरक्षा मिशनों के लिए बनाए गए हैं, जिससे भारतीय तटरक्षक बल की परिचालन क्षमता मजबूत होगी।
  • इनका उपयोग कृत्रिम द्वीपों, अपतटीय प्रतिष्ठानों, मछुआरों और समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा के लिए किया जाएगा।
  • इस परियोजना के तहत 200 से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) से घटकों की आपूर्ति होगी तथा लगभग 65 लाख मानव-घंटे रोजगार सृजित होंगे।

VL-Shtil मिसाइलों की खरीद

  • सतह-से-वायु में मार करने वाली VL-Shtil मिसाइलों और संबंधित उपकरणों की आपूर्ति के लिए ₹2,182 करोड़ का यह अनुबंध रूस के जेएससी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट (JSC Rosoboronexport) के साथ किया गया।
  • ये मिसाइलें भारतीय नौसेना की बहु-स्तरीय वायु रक्षा क्षमता को सुदृढ़ करेंगी तथा विभिन्न प्रकार के हवाई खतरों के विरुद्ध तेज़ प्रतिक्रिया और सभी मौसमों में कार्रवाई की क्षमता प्रदान करेंगी।