एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत युवा संगम–चरण VI

  • 05 Mar 2026

2 मार्च, 2026 को शिक्षा मंत्रालय ने एक भारत श्रेष्ठ भारत (EBSB) पहल के अंतर्गत युवा संगम-चरण VI के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल प्रारंभ किया।

मुख्य बिंदु

  • युवा संगम एक प्रमुख युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम है, जिसे एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के अंतर्गत संचालित किया जाता है।
  • इसका आयोजन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव और पारस्परिक समझ को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जाता है।
  • 18-30 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं, जिनमें उच्च शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थी, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) के स्वयंसेवक तथा युवा पेशेवर शामिल हैं।
  • आवेदन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और एक भारत श्रेष्ठ भारत प्लेटफॉर्म के पोर्टलों के माध्यम से किए जा सकते हैं।
  • चरण V में देशभर से 46,000 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए थे।
  • चरण VI के लिए 22 उच्च शिक्षा संस्थानों को नोडल संस्थान के रूप में चयनित किया गया है।