स्टील्थ फ्रिगेट 'INS तारागिरी' भारतीय नौसेना में शामिल

  • 04 Apr 2026

3 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट 17A के तहत निर्मित स्टील्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

मुख्य बिंदु

  • प्रोजेक्ट का विवरण:
    • प्रोजेक्ट 17A (नीलगिरी-श्रेणी) के तहत यह चौथा जहाज है।
    • इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा किया गया है।
    • यह अगली पीढ़ी के बहु-मिशन (multi-mission) फ्रिगेट्स का प्रतिनिधित्व करता है।
  • तकनीकी विनिर्देश:
    • विस्थापन: लगभग 6,670 टन।
    • उन्नत स्टील्थ विशेषताओं (दुश्मन के रडार से बचने की क्षमता) से लैस।
    • आधुनिक हथियारों और सेंसर प्रणालियों से सुसज्जित।
  • स्वदेशीकरण:
    • इसमें 75% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है।
    • यह 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत हुई प्रगति को दर्शाता है।
  • रणनीतिक महत्व:
    • भारत की समुद्री रक्षा क्षमताओं को सशक्त बनाता है।
    • हिंद महासागर, फारस की खाड़ी और मलक्का जलडमरूमध्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों में परिचालन तत्परता को बढ़ाता है।