‘ग्रोथ इन द न्यू इकोनॉमी: टुवर्ड्स ए ब्लूप्रिंट’ रिपोर्ट

  • 17 Apr 2026

15 अप्रैल, 2026 को जारी विश्व आर्थिक मंच (WEF) की रिपोर्ट “ग्रोथ इन द न्यू इकोनॉमी: टुवर्ड्स ए ब्लूप्रिंट” में रेखांकित किया गया है कि दुनिया की बदलती आर्थिक तस्वीर में मध्यम आय वाले देश ही अब विकास का इंजन बनेंगे।

  • वैश्विक चुनौतियां: दुनिया इस समय AI के तेजी से विस्तार, भू-राजनीतिक तनाव, बढ़ते कर्ज और जनसांख्यिकीय व पर्यावरणीय दबावों जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है।
  • विकास के मुख्य वाहक: आईटी सेवाएं, उन्नत विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, फ्रंटियर तकनीक और हरित ऊर्जा (Green Energy) ही अब भविष्य के विकास को गति देंगे।
  • नीतियां और समाधान: कौशल विकास, वैश्विक एकीकरण के साथ आत्मनिर्भरता में संतुलन, मजबूत बुनियादी ढांचा और कर्ज को नियंत्रित रखते हुए हरित अर्थव्यवस्था में निवेश करना आवश्यक होगा।
  • भविष्य की तस्वीर: 2030 तक वैश्विक जीडीपी वृद्धि में मध्यम आय वाले देशों का योगदान लगभग दो-तिहाई होगा, जिसमें एशिया की हिस्सेदारी आधे से अधिक होगी।
  • जनसांख्यिकी का प्रभाव: एशिया और यूरोप में आबादी के वृद्ध होने से विकास धीमा हो सकता है, जबकि मध्य पूर्व और अफ्रीका की युवा आबादी वहाँ के विकास को नई ऊंचाइयां देगी।