600 मेगावाट की सौर परियोजना हेतु GAIL-TUSCO समझौता

  • 17 Apr 2026

16 अप्रैल, 2026 को GAIL (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के झाँसी में 600 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए TUSCO लिमिटेड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

  • विश्वसनीय ऊर्जा: विश्वसनीयता और दक्षता बढ़ाने के लिए इस परियोजना में 550 MWh का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) भी शामिल होगा।
  • उपयोग: यहां उत्पन्न सौर ऊर्जा मुख्य रूप से पाटा (औरैया) स्थित गेल के पेट्रोकेमिकल संयंत्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करेगी। यह गैस-आधारित प्रणालियों और बायोगैस (CBG) संयंत्रों की बिजली मांग को भी संभालेगी।
  • हरित ऊर्जा की ओर कदम: यह समझौता भारत के “क्लीन और ग्रीन एनर्जी” लक्ष्यों और गेल की कार्बन उत्सर्जन कम करने की रणनीति के पूरी तरह अनुरूप है।