भारत का पहला वॉटर न्‍यूट्रल कोचिंग डिपो

  • 18 Apr 2026

हाल ही में अहमदाबाद स्थित कांकरिया कोचिंग डिपो को भारत का पहला वॉटर न्यूट्रल रेलवे डिपो घोषित किया गया है, जिसने नवोन्मेषी अपशिष्ट जल उपचार और पुनः उपयोग के माध्यम से महत्वपूर्ण जल संरक्षण हासिल किया है।

  • अपशिष्ट जल के उपचार और पुन: उपयोग के माध्यम से डिपो प्रतिदिन 1.60 लाख लीटर पानी की बचत करता है, जो 300 से अधिक घरेलू टैंकों के बराबर है, जिससे ताजे पानी पर निर्भरता कम होती है।
  • प्रतिदिन की बचत से लगभग 5.84 करोड़ लीटर पानी की वार्षिक बचत होती है।
  • कांकरिया डिपो पर्यावरण के अनुकूल फाइटोरेमेडिएशन तकनीक और उन्नत बहु-स्तरीय शुद्धिकरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित रेलवे को बढ़ावा देता है।
  • फाइटोरेमेडिएशन एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसमें पौधों का उपयोग जल शुद्धिकरण के लिए किया जाता है।