11वें मिशन प्रमुख (HoMs) सम्मेलन का आयोजन

  • 01 May 2026

30 अप्रैल, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित ‘11वें मिशन प्रमुख सम्मेलन’ [11th Heads of Mission (HoMs) Conference] को संबोधित किया। उन्होंने व्यापार, प्रौद्योगिकी और सामरिक साझेदारियों के माध्यम से वैश्विक सहभागिता को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

मुख्य बिंदु

  • आयोजन: विदेश मंत्रालय द्वारा 28-30 अप्रैल, 2026 के दौरान राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (पूसा), नई दिल्ली में आयोजित।
  • थीम: “2047 के लिए भारतीय कूटनीति में सुधार” (Reforming Indian Diplomacy for 2047)।
  • प्रतिभागी: भारतीय राजदूत, उच्चायुक्त तथा वरिष्ठ अधिकारी।
  • मुख्य फोकस क्षेत्र:
    • भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं उभरती प्रौद्योगिकियाँ
    • 3Ts: व्यापार (Trade), प्रौद्योगिकी (Technology) और पर्यटन (Tourism)
    • भारत की कहानी” (Bharat Story) को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना तथा भविष्य उन्मुख कूटनीति
  • गतिविधियाँ: योग सत्र, विचार-मंथन (Brainstorming), टेबलटॉप अभ्यास तथा विषयगत चर्चाएँ।
  • महत्त्व: यह सम्मेलन भारत की कूटनीतिक प्राथमिकताओं को संगठित और समन्वित करने का एक प्रमुख मंच है, जिसमें आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करने, उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग तथा विभिन्न क्षेत्रों में सामरिक साझेदारियों को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।