‘प्रोजेक्ट गंगा’ का शुभारंभ

  • 10 Jun 2026

9 जून, 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करने और पूरे राज्य में डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘प्रोजेक्ट गंगा’ की शुरुआत की।

  • इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में अंतिम छोर तक डिजिटल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना, डिजिटल सेवाओं तक आम जन की पहुंच बढ़ाना और ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
  • परियोजना के तहत, गांवों में ब्रॉडबैंड बुनियादी ढांचे को स्थापित करने और उन्हें संचालित करने के लिए स्थानीय स्तर पर 'डिजिटल सेवा प्रदाताओं' (DSPs) का एक व्यापक नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
  • इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न गांवों में रहने वाले लगभग 20 लाख ग्रामीण परिवारों को हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ना है।
  • प्रोजेक्ट गंगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के 8,000 से 10,000 युवाओं को डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर के रूप में प्रशिक्षित और विकसित किया जाएगा, जिससे राज्य में 1 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।