भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)

  • 10 Jun 2026

जून 2026 में, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एक्सप्रेसवे के रखरखाव को सुदृढ़ बनाने के लिए कई प्रौद्योगिकी-संचालित पहलें शुरू कीं।

  • NHAI ने राजमार्गों के रख-रखाव की दक्षता और गुणवत्ता में सुधार के लिए शहरी और सघन आबादी वाले क्षेत्रों में जल निकासी प्रणालियों (Drainage Systems) के यंत्रीकृत रखरखाव (Mechanized Maintenance) के लिए व्यापक दिशानिर्देश जारी किए हैं।
  • सड़कों की त्वरित और अधिक प्रभावी मरम्मत के लिए NHAI ने ऑटोमैटिक पॉटहोल फिलिंग, कॉम्पैक्टिंग और पैचिंग मशीनों (स्वचालित रूप से गड्ढे भरने और सड़क समतल करने वाली मशीनें) को तैनात करने के दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।
  • NHAI केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तहत काम करने वाला एक सांविधिक निकाय (Statutory Body) है।
  • इसकी स्थापना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिनियम, 1988 के तहत वर्ष 1988 में की गई थी, जो देश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, रखरखाव और प्रबंधन के लिए उत्तरदायी है।