भारत का पहला वर्चुअल चिड़ियाघर

  • 17 Aug 2026

16 अगस्त, 2026 को मध्य प्रदेश के इंदौर चिड़ियाघर में भारत के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का शुभारंभ किया गया।

  • चिड़ियाघर में 14-D सिनेमा थिएटर और वर्चुअल जंगल सफारी का भी उद्घाटन किया गया।
  • इन सुविधाओं का विकास सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत किया गया है।
  • इस परियोजना को लगभग ₹4.5 करोड़ की अनुमानित लागत से विकसित किया गया है।
  • वर्चुअल जंगल सफारी में प्रौद्योगिकी के माध्यम से वनों एवं वन्यजीवों का सजीव एवं गहन अनुभव प्रदान किया जाता है।
  • 14-D सिनेमा दर्शकों को अधिक उन्नत एवं गहन फिल्म देखने का अनुभव प्रदान करता है।