साइबर कुश्ती 2026 हैकाथॉन

  • 17 Aug 2026

15 अगस्त, 2026 को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) ने ‘साइबर कुश्ती 2026’ नामक हैकाथॉन का शुभारंभ किया।

  • यह मानवीय निर्णय क्षमता पर केंद्रित एक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हैकाथॉन है।
  • हैकाथॉन का उद्देश्य साइबर सुरक्षा आकलन में मानवीय निर्णय क्षमता का परीक्षण एवं प्रतिभा की पहचान करना है।
  • पंजीकरण 14 अगस्त से शुरू हुआ और 10 सितंबर, 2026 तक जारी रहेगा।
  • इसमें भागीदारी निःशुल्क है और तीन सदस्यों की टीम के रूप में विद्यार्थी एवं स्वतंत्र शोधकर्ता भाग ले सकते हैं।
  • विजेता टीम को साइबर केसरी 2026’ की उपाधि और पारंपरिक गदा प्रदान की जाएगी।