प्रशासनिक डेटा को एआई-अनुकूल बनाने हेतु समझौता

  • 26 Aug 2026

25 अगस्त, 2026 को दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक डेटा को एआई-अनुकूल बनाने के लिए एकस्टेप फाउंडेशन (EkStep Foundation) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

  • उद्देश्य: इस पहल का उद्देश्य साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने तथा सार्वजनिक सेवाओं की सक्रिय एवं बेहतर आपूर्ति को बढ़ावा देना है।
  • ज्ञान साझेदार: योजना विभाग के तहत एकस्टेप फाउंडेशन दिल्ली सरकार के ज्ञान साझेदार के रूप में कार्य करेगा।
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग: साझेदारी के तहत नागरिक सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं तक पहुँच में सुधार के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपयोग के मामले विकसित किए जाएंगे।
  • डेटा धारा: ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता-तैयार उन्नति के लिए उपयोग में लाया गया डेटा’ (Data Harnessed for AI-Ready Advancements: DHARA) डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना पर आधारित एक मुक्त-स्रोत कार्यप्रणाली है।
  • डेटा तैयारी: ‘डेटा धारा’ सरकारी विभागों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अनुप्रयोगों के लिए प्रशासनिक आँकड़ों को व्यवस्थित एवं तैयार करने में सहायता करती है।