खिजड़िया पक्षी अभयारण्य में ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क की मौजूदगी

  • 26 Aug 2026

अगस्त 2026 में गुजरात के खिजड़िया पक्षी अभयारण्य में एक अध्ययन के दौरान ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क (Black-necked Stork) के चार सक्रिय घोंसले दर्ज किए गए।

मुख्य बिंदु

  • अध्ययन: यह अध्ययन गुजरात पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण अनुसंधान प्रतिष्ठान (GEER Foundation) के शोधकर्ताओं द्वारा जुलाई 2024 से मार्च 2025 के बीच किया गया।
  • अधिकतम संख्या: अध्ययन अवधि के दौरान अभयारण्य में काली गर्दन वाले राजबक (ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क) की अधिकतम मौसमी संख्या 21 दर्ज की गई।
  • घोंसले: सभी चार घोंसले ‘नेल्टुमा जुलिफ्लोरा’ (Neltuma juliflora) नामक आक्रामक वृक्ष पर पाए गए, जिसे स्थानीय रूप से गांडो बवल (Gando Baval) कहा जाता है।
  • वैज्ञानिक नाम: ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क भारत के सबसे बड़े आर्द्रभूमि पक्षियों में से एक है, जिसका वैज्ञानिक नाम एफिपियोराइन्कस एशियाटिकस (Ephippiorhynchus asiaticus) है।