NASA ने रोमन स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च किया

  • 31 Aug 2026

30 अगस्त, 2026 को NASA ने नैंसी ग्रेस रोमन अंतरिक्ष टेलीस्कोप (Nancy Grace Roman Space Telescope) लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य ब्रह्मांड का मानचित्रण करना तथा डार्क मैटर, डार्क एनर्जी और बहिर्ग्रहों का अध्ययन करना है।

मुख्य बिंदु

  • मिशन: यह अवरक्त प्रेक्षणों के माध्यम से ब्रह्मांड का अभूतपूर्व वाइड-फील्ड मानचित्र तैयार करेगा।
  • दृश्य क्षेत्र: रोमन टेलीस्कोप का दृश्य क्षेत्र हबल स्पेस टेलीस्कोप की तुलना में 100 गुना से अधिक व्यापक है।
  • स्थान: यह टेलीस्कोप पृथ्वी से लगभग 15 लाख किमी दूर कार्य करेगा।
  • डार्क यूनिवर्स: यह डार्क मैटर और डार्क एनर्जी का अध्ययन करेगा, जो मिलकर ब्रह्मांड का लगभग 95% भाग बनाते हैं।
  • बहिर्ग्रह: इससे हजारों बहिर्ग्रहों की खोज और दूरस्थ ग्रह प्रणालियों के अध्ययन की अपेक्षा है।
  • सुपरनोवा: यह हजारों सुपरनोवा का प्रेक्षण करेगा, जिससे ब्रह्मांडीय विस्तार को समझने में सहायता मिलेगी।
  • पूरक मिशन: इसके प्रेक्षण जेम्स वेब अंतरिक्ष दूरबीन टेलीस्कोप, रुबिन वेधशाला (Rubin Observatory) और ESA के यूक्लिड मिशन के अध्ययनों को पूरक करेंगे।
  • डेटा उत्पादन: रोमन से प्रतिदिन लगभग 1.3 टेराबाइट डेटा उत्पन्न होने की अपेक्षा है।