अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी

  • 07 Oct 2020

  • 64वां अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी महासम्मेलन 21 - 25 सितंबर 2020 तक वियना इंटरनेशनल सेंटर, वियना में आयोजित किया गया।
  • अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की स्थापना, वर्ष 1957 में संयुक्त राष्ट्र संघ के भीतर ‘वैश्विक शांति हेतु परमाणु संगठन’ के रूप की गई थी। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्वायत्त संगठन है। इसका मुख्यालय वियना, ऑस्ट्रिया में स्थित है।
  • इसका उद्देश्य विश्व में परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना है।
  • IAEA, अपने सदस्य देशों तथा विभिन्न भागीदारों के साथ मिलकर परमाणु प्रौद्योगिकियों के सुरक्षित, सुदृढ़ और शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है, जो अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों में योगदान देता है।