हरित हाइड्रोजन उत्पादन हेतु धातु-मुक्त कार्बनिक पदार्थ

  • 10 Sep 2026

सितंबर 2026 में बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज (CeNS) के शोधकर्ताओं ने एक धातु-मुक्त कार्बनिक पदार्थ विकसित किया, जो सौर ऊर्जा से जल-विभाजन के माध्यम से हरित हाइड्रोजन उत्पादन की दक्षता बढ़ाता है।

मुख्य बिंदु

  • पदार्थ का निर्माण: शोधकर्ताओं ने एस्पार्टिक एसिड को प्रकाश-अवशोषक अणु पेरिलीन डायइमाइड (PDI) के साथ संयोजित किया।
  • स्व-संयोजन: ये अणु पानी में स्वतः व्यवस्थित होकर अत्यधिक क्रमबद्ध द्वि-आयामी नैनोशीट बनाते हैं।
  • धातु-मुक्त उत्प्रेरक: यह पदार्थ अकार्बनिक अर्धचालकों और दुर्लभ कीमती धातुओं पर निर्भरता कम करता है।
  • एस्पार्टिक एसिड की भूमिका: यह हाइड्रोजन बॉन्डिंग को बढ़ावा देता है और आणविक द्विध्रुव आघूर्ण बढ़ाता है।
  • PDI की भूमिका: पेरिलीन डायइमाइड प्रकाश अवशोषण और π–π आणविक स्टैकिंग को संभव बनाता है।
  • बेहतर प्रकाश-उत्प्रेरण: स्व-संयोजन से प्रकाश अवशोषण और आवेश पृथक्करण में सुधार हुआ।
  • फोटोकरंट: इस पदार्थ ने अपने बल्क रूप की तुलना में लगभग 18% अधिक फोटोकरंटउत्पन्न किया।
  • आवेश परिवहन: इलेक्ट्रोकेमिकल अध्ययन और DFT गणनाओं ने अधिक दक्ष आवेश परिवहन का संकेत दिया।