तीरंदाजी विश्व कप फाइनल

  • 14 Sep 2026

13 सितंबर, 2026 को भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मदेवरा तीरंदाजी विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने।

  • फाइनल मुकाबला: धीरज ने साल्टिलो में जापान के नाकानिशी जुन्या को रोमांचक शूट-ऑफ में हराया।
  • स्कोर: पाँच सेट के बाद मुकाबला 5-5 से बराबर रहा, जिसके बाद धीरज ने शूट-ऑफ में 10 अंक बनाकर 6-5 से जीत दर्ज की।
  • ऐतिहासिक उपलब्धि: धीरज पुरुष रिकर्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने।
  • विश्व रैंकिंग: 25 वर्षीय सेना के तीरंदाज धीरज विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं।
  • तीसरा फाइनल: यह उनका तीसरा विश्व कप फाइनल था।
  • भारत का पिछला प्रदर्शन: जयंत तालुकदार ने वर्ष 2010 के विश्व कप फाइनल में कांस्य पदक जीता था।