दुर्लभ मछली प्रजाति ‘स्किज़ोपाइगोप्सिस वाडेली’

  • 14 Sep 2026

सितंबर 2026 में वैज्ञानिकों ने दुर्लभ मछली प्रजाति ‘स्किज़ोपाइगोप्सिस वाडेली’ (Schizopygopsis waddellii) को पहली बार अरुणाचल प्रदेश के तवांग की एक प्राकृतिक झील से दर्ज किया।

मुख्य बिंदु

  • खोज स्थल: यह मछली समुद्र तल से लगभग 12,800 फीट की ऊँचाई पर मिली।
  • अनुसंधान संस्था: खोज ICAR-केंद्रीय शीतजल मत्स्य अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा की गई।
  • सहभागिता: अनुसंधान में अरुणाचल प्रदेश मत्स्य विभाग और शार-त्सो समिति भी शामिल थे।
  • पूर्व वितरण: यह प्रजाति पहले तिब्बती और चीन पठार क्षेत्र से दर्ज की गई थी।
  • महत्त्व: खोज से इस दुर्लभ हिमालयी मछली के ज्ञात भौगोलिक वितरण क्षेत्र का विस्तार हुआ है।
  • जैव विविधता: यह भारत की उच्च हिमालयी मीठे पानी की जैव विविधता के महत्व को रेखांकित करती है।