नई दिल्ली में 9वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 का उद्घाटन

  • 23 Sep 2026

22 सितंबर, 2026 को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 9वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 का उद्घाटन किया। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 22 से 26 सितंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘जलवायु-अनुकूल जल प्रबंधन’ है।

मुख्य बिंदु

  • जल प्रबंधन पर फोकस: पांच दिवसीय आयोजन में जलवायु परिवर्तन, शहरीकरण और बढ़ती आबादी के संदर्भ में एकीकृत जल प्रबंधन, नदी-बेसिन प्रबंधन, भूजल पुनर्भरण, वर्षा जल संचयन और जल-उपयोग दक्षता पर जोर दिया गया।
  • नई पहल: इस अवसर पर सतत शहरी नदी प्रबंधन (एसयूआरएम) फ्रेमवर्क और एआई/एमएल-संचालित एकीकृत जलाशय तलछट प्रबंधन का शुभारंभ किया गया।
  • भारत में जल उपलब्धता: भारत में विश्व की लगभग 18% आबादी और 2.4% भू-क्षेत्र है, जबकि विश्व के मीठे जल संसाधनों का लगभग 4% ही भारत के पास है।
  • अंतरराज्यीय सहयोग: जल बंटवारे और जल संसाधन प्रबंधन में राज्यों के बीच सहयोग पर जोर देते हुए किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना सहित अंतरराज्यीय समझौतों का उल्लेख किया गया। साथ ही जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर बल दिया गया।