विश्व राइनो दिवस पर ‘प्रोजेक्ट राइनो’ की शुरुआत

  • 23 Sep 2026

22 सितंबर, 2026 को विश्व राइनो दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रोजेक्ट राइनो’ की शुरुआत की जानकारी साझा की। इसका उद्देश्य ग्रेटर वन-हॉर्न्ड राइनो (भारतीय एक-सींग वाला गैंडा) के संरक्षण के लिए संबंधित राज्यों को वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान करना है।

मुख्य बिंदु

  • प्रोजेक्ट राइनो: इसके तहत राइनो वाले राज्यों को संरक्षण, पर्यावास प्रबंधन, आनुवंशिक सुधार और जनसंख्या गतिकी के अध्ययन के लिए वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी।
  • असम की प्रमुख भूमिका: प्रधानमंत्री के अनुसार, असम में विश्व के ग्रेटर वन-हॉर्न्ड राइनो की लगभग 80% आबादी पाई जाती है। काजीरंगा में अवैध शिकार रोकने के प्रयासों को भी रेखांकित किया गया।
  • अन्य राज्यों में संरक्षण: पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में राइनो के संरक्षण एवं वापसी तथा उत्तर प्रदेश के दुधवा में इनके सफल पुनर्वास को प्रजाति संरक्षण की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रेखांकित किया गया।