एआई आधारित दवा विकास के लिए पेप्ट्रिस को ₹86 करोड़ का सहयोग

  • 12 Oct 2026

12 अक्टूबर, 2026 को प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (TDB) ने एआई आधारित दवा विकास के लिए बेंगलुरु की पेप्ट्रिस टेक्नोलॉजीज से ₹86 करोड़ का समझौता किया।

मुख्य तथ्य

  • उद्देश्य: AI से खोजे गए संभावित औषधीय अणुओं को प्रयोगशाला अनुसंधान से Clinical Trials की तैयारी तक पहुँचाकर भारत में नई दवाओं के विकास को बढ़ावा देना।
  • वित्तीय सहायता: अनुसंधान, विकास एवं नवाचार (RDI) कोष के तहत ₹172 करोड़ की VIGOR परियोजना के लिए ₹86 करोड़ की सहायता निर्धारित की गई।
  • VIGOR कार्यक्रम: AI से खोजी गई चार प्रायोगिक दवाओं को TRL-4 से TRL-6 तक पहुँचाने के लिए Pre-clinical Studies, वैज्ञानिक सत्यापन और Clinical Trials की तैयारी का लक्ष्य रखा गया।
  • प्रायोगिक दवाएँ: कार्यक्रम में PEPR111, PEPRX101, PEPR202 और PEPR112 को क्रमशः तंत्रिका-मांसपेशी विकारों एवं कैंसर, एलोपेसिया, न्यूरोपैथी तथा DMD के संभावित उपचार हेतु शामिल किया गया।