सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
नई दिल्ली में IBCA के नए कार्यालय का उद्घाटन
- 13 Oct 2026
12 अक्टूबर, 2026 को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली के लोधी एस्टेट में अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया।
मुख्य तथ्य
- IBCA का परिचय: अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस भारत की पहल पर स्थापित संधि-आधारित अंतर-सरकारी संगठन है। इसका मुख्यालय भारत में है और इसका उद्देश्य बड़ी बिल्ली प्रजातियों के वैश्विक संरक्षण को बढ़ावा देना है।
- सात संरक्षित प्रजातियाँ: IBCA सात बड़ी बिल्ली प्रजातियों—बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा—के संरक्षण पर केंद्रित है। इनमें से पहली पाँच प्रजातियाँ भारत में पाई जाती हैं।
- वित्तीय सहयोग: भारत सरकार ने IBCA की गतिविधियों के लिए वित्त वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक पाँच वर्षों में ₹150 करोड़ का प्रारंभिक योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
- सदस्यता की स्थिति: अक्टूबर 2026 तक भारत सहित 29 देश IBCA के सदस्य बन चुके थे। इसके अतिरिक्त पाँच देशों ने पर्यवेक्षक बनने का विकल्प चुना और 11 अन्य देशों ने सदस्यता के लिए सहमति व्यक्त की।
- प्रमुख उपलब्धियाँ: IBCA ने विदेश मंत्रालय के ITEC कार्यक्रम के अंतर्गत दो क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए। इसके अतिरिक्त 20 देशों के पशु चिकित्सकों के लिए प्राइम कैट हेल्थ कार्यक्रम संचालित किया।


