राष्ट्रीय सरस मेला 2026 का आयोजन विजयवाड़ा में

  • 13 Oct 2026

ग्रामीण विकास मंत्रालय, आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से 13 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विजयवाड़ा में राष्ट्रीय सरस मेला 2026 का आयोजन कर रहा है।

मुख्य तथ्य

  • आयोजन: राष्ट्रीय सरस मेला 2026 का आयोजन आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित पुन्नमी घाट पर 13 से 31 अक्टूबर तक किया जा रहा है। यह पहली बार दिल्ली-एनसीआर से बाहर आयोजित हो रहा है।
  • उद्घाटन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 अक्टूबर, 2026 को मेले का औपचारिक उद्घाटन करेंगी। इसका आयोजन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।
  • भागीदारी: मेले में 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी 1,500 से अधिक महिला उद्यमी भाग लेंगी।
  • ग्रामीण आजीविका मिशन: यह आयोजन दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के उद्देश्यों के अनुरूप है। यह वर्ष 2029 तक छह करोड़ लखपति दीदियाँ बनाने के लक्ष्य को भी समर्थन देगा।
  • eSARAS: ई-सरस (eSARAS) डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को ऑनलाइन बाजार से जोड़ने पर जोर रहेगा।
  • पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन: मेले में पंजाब की फुलकारी, कश्मीर की पश्मीना, तेलंगाना के इकत और तेलिया वस्त्र तथा मिजोरम की पुआनचई सहित विभिन्न राज्यों की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प प्रदर्शित होंगे।