OIL ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में प्राकृतिक गैस की नई खोज की

  • 23 Oct 2026

23 अक्टूबर, 2026 को महारत्न सार्वजनिक उपक्रम ऑयल इंडिया लिमिटेड ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के गोदावरी-1 कुएँ में प्राकृतिक गैस की खोज की घोषणा की।

मुख्य तथ्य

  • खोज का स्थान: प्राकृतिक गैस की खोज बंगाल की खाड़ी स्थित कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले अपतटीय ब्लॉक KG-DSF/GSKW/2018 में 2,024 से 2,027 मीटर की गहराई पर हुई।
  • संचालक कंपनी: ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) इस ब्लॉक की एकमात्र संचालक है। कंपनी के आधिकारिक रिकॉर्ड में इसकी 100% भागीदारी दर्ज है।
  • यह खोज गोदावरी-1 मूल्यांकन कुएँ के माध्यम से मत्स्यपुरी संरचना में हुई, जिसके संबंधित क्षेत्र का पहले मूल्यांकन नहीं किया गया था।
  • उत्पादन परीक्षण: 16 अक्टूबर, 2026 से शुरू परीक्षण में प्राकृतिक गैस का प्रवाह लगभग एक लाख मानक घनमीटर प्रतिदिन दर्ज हुआ।
  • कंडेनसेट की प्राप्ति: गैस के साथ लगभग 170 बैरल प्रतिदिन हल्का तरल हाइड्रोकार्बन (कंडेनसेट) भी प्राप्त हुआ, जिसका API ग्रैविटी मान 55.8 था।
  • ऑयल इंडिया का KG बेसिन में प्रवेश: कंपनी ने 2006 में इस बेसिन में अन्वेषण शुरू किया तथा 2019 में DSF-II दौर के अंतर्गत एक अतिरिक्त ब्लॉक प्राप्त किया।