IIT रोपड़ ने AI के विवेक मापन पर श्वेतपत्र जारी किया

  • 03 Nov 2026

2 नवंबर, 2026 को पंजाब स्थित IIT रोपड़ में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की विवेकशीलता को परिभाषित करने, मापने और परखने संबंधी श्वेतपत्र जारी किया गया।

मुख्य तथ्य

  • श्वेतपत्र का शीर्षक: ‘बियॉन्ड इंटेलिजेंस: डिफाइनिंग एंड मेजरिंग विजडम फॉर AI.
  • विमोचन: डॉ. ईशान शिवानंद ने IIT रोपड़ के निदेशक प्रोफेसर राजीव आहूजा की उपस्थिति में ‘शेपिंग द AI माइंड’ कार्यक्रम में श्वेतपत्र जारी किया।
  • श्वेतपत्र के लेखक: डॉ. ईशान शिवानंद और डॉ. अंजलि समानी इसके सह-लेखक हैं। डॉ. समानी पूर्व में सेल्सफोर्स में AI एवं डेटा साइंस कार्यकारी रही हैं।
  • प्रमुख उद्देश्य: AI का मूल्यांकन केवल ज्ञान और तकनीकी क्षमता से नहीं, बल्कि विवेकपूर्ण निर्णय, नैतिकता और जिम्मेदार सलाह देने की क्षमता से भी करना।
  • भारतीय ज्ञान परंपरा: श्वेतपत्र में शिव सूत्रों और भारतीय दर्शन में वर्णित मानवीय विवेक की अवधारणाओं को AI के मूल्यांकन से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
  • HEED मॉडल: शोधकर्ताओं ने AI की विवेकशीलता मापने के लिए HEED नामक मूल्यांकन ढाँचा प्रस्तावित किया, जिसमें हानि, अहं, निरंतरता और विवेक जैसे पहलुओं पर ध्यान दिया गया है।
  • AI Sycophancy: श्वेतपत्र में AI द्वारा तथ्यपरक या हितकारी उत्तर देने के बजाय उपयोगकर्ता को प्रसन्न करने वाले उत्तर देने की प्रवृत्ति को प्रमुख समस्या बताया गया है।
  • बहुभाषी परीक्षण: प्रस्तावित HEED मॉडल का प्रारंभिक परीक्षण अंग्रेजी, हिंदी और हिंग्लिश में करने की योजना है।
  • HEEDBench: स्वतंत्र शोधकर्ताओं की सहायता से AI की विवेकशीलता के परीक्षण हेतु HEEDBench नामक खुला मूल्यांकन मानक विकसित करने का प्रस्ताव है।
  • शोध सहायता: डॉ. ईशान शिवानंद ने स्वतंत्र शोध दलों द्वारा प्रस्तावित मॉडल के परीक्षण के लिए प्रारंभिक वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।