भारत-अमेरिका का ‘टाइगर ट्रायम्फ 2026’ अभ्यास शुरू

  • 03 Nov 2026

2 नवंबर, 2026 को भारत और अमेरिका के पाँचवें द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ 2026’ का उद्घाटन विशाखापत्तनम के मैरीटाइम वारफेयर सेंटर में हुआ।

मुख्य तथ्य

  • अभ्यास का स्वरूप: पाँचवाँ संस्करण टेबलटॉप एक्सरसाइज (TTX) के रूप में आयोजित हो रहा है, जिसमें आपदा संबंधी काल्पनिक परिस्थितियों पर संयुक्त योजना बनाई जाती है।
  • प्रमुख उद्देश्य: बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) अभियानों में दोनों देशों की सेनाओं के बीच संयुक्त योजना, समन्वय और अंतर-संचालन क्षमता विकसित करना।
  • उद्घाटन समारोह: भारतीय नौसेना के रियर एडमिरल विशाल बिश्नोई और अमेरिकी प्रशांत बेड़े के रियर एडमिरल जोकिन जे. मार्टिनेज डी पिनिलोस ने समारोह की अध्यक्षता की।
  • भारतीय भागीदारी: अभ्यास में भारतीय थल सेना, नौसेना, वायु सेना तथा तीनों सेनाओं के विशेष बलों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
  • NDRF की पहली भागीदारी: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) पहली बार टाइगर ट्रायम्फ अभ्यास में भाग ले रहा है, जिससे सैन्य और नागरिक आपदा प्रतिक्रिया एजेंसियों के बीच समन्वय को बढ़ावा मिलेगा।
  • अमेरिकी भागीदारी: अमेरिकी थल सेना, नौसेना, वायु सेना और मरीन कॉर्प्स के साथ अंतरिक्ष, साइबर, चिकित्सा तथा विस्फोटक आयुध निष्कासन विशेषज्ञ शामिल हैं।
  • टाइगर ट्रायम्फ की शुरुआत: भारत और अमेरिका के बीच इस त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास का पहला संस्करण वर्ष 2019 में आयोजित हुआ था।