जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक में भारत 28वें स्थान पर

  • 12 Nov 2026

11 नवंबर, 2026 को जर्मनवॉच (Germanwatch) और न्यूक्लाइमेट इंस्टीट्यूट (NewClimate Institute) द्वारा जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) 2027 जारी किया गया। इसमें भारत को 64 देशों और यूरोपीय संघ (EU) के बीच 28वाँ स्थान प्राप्त हुआ। भारत को समग्र रूप से मध्यम (Medium) श्रेणी में रखा गया है।

मुख्य तथ्य

  • भारत का प्रदर्शन: ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, ऊर्जा उपयोग और जलवायु नीति में भारत को मध्यम रेटिंग मिली है। नवीकरणीय ऊर्जा के मामले में इसकी समग्र श्रेणी निम्न रही, हालांकि इस क्षेत्र में प्रगति की प्रवृत्ति (Trend) को उच्च रेटिंग मिली है।
  • नवीकरणीय ऊर्जा में प्रगति: रिपोर्ट में सौर एवं पवन ऊर्जा क्षमता के विस्तार, रूफटॉप सोलर संयंत्रों और इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के विकास को भारत की सकारात्मक उपलब्धियों के रूप में रेखांकित किया गया है।
  • गैर-जीवाश्म ऊर्जा लक्ष्य: जून 2025 तक भारत की कुल स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों की हिस्सेदारी 50.08% (242.78 GW) हो गई थी।
  • प्रमुख चुनौतियाँ: रिपोर्ट में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के अनुरूप विद्युत ग्रिड के विस्तार, पारेषण एवं वितरण व्यवस्था तथा ऊर्जा भंडारण क्षमता को मजबूत करने की आवश्यकता बताई गई है।
  • जलवायु नीति: रिपोर्ट में जलवायु लक्ष्यों को अधिक महत्त्वाकांक्षी बनाने, उनके प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया गया है।
  • मूल्यांकन के क्षेत्र: सूचकांक में चार प्रमुख श्रेणियों के अंतर्गत देशों के जलवायु प्रदर्शन का आकलन किया जाता है—
    • ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन (GHG Emissions)
    • नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy)
    • ऊर्जा उपयोग (Energy Use)
    • जलवायु नीति (Climate Policy)