19वाँ प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन कोलकाता में

  • 12 Nov 2026

11 नवंबर, 2026 को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने नई दिल्ली में 19वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की।

मुख्य तथ्य

  • आयोजन: 19वाँ प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) सम्मेलन 7 से 9 जनवरी, 2027 तक कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित किया जाएगा।
  • आयोजक: विदेश मंत्रालय और पश्चिम बंगाल सरकार संयुक्त रूप से सम्मेलन आयोजित करेंगे। इसका उद्देश्य वैश्विक भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संबंधों को सुदृढ़ करना है।
  • सम्मेलन की थीम: 'Return to Roots: Reigniting the Diaspora Connect with Bharat' अर्थात 'जड़ों की ओर वापसी: भारत के साथ प्रवासी जुड़ाव का पुनरुत्थान'।
  • आयोजन स्थल: सम्मेलन का मुख्य आयोजन कोलकाता के बिस्व बांग्ला मेला प्रांगण में होगा।
  • वेबसाइट का शुभारंभ: 11 नवंबर को नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में सम्मेलन की वेबसाइट लॉन्च हुई। इसके साथ ऑनलाइन पंजीकरण भी प्रारंभ हुआ।
  • प्रवासी भारतीय दिवस: प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। यह 9 जनवरी, 1915 को महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की स्मृति में आयोजित होता है।