सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
प्रथम राष्ट्रमंडल महिला सांसद भारत क्षेत्र सम्मेलन
- 20 Nov 2026
17 नवंबर 2026 को लोकसभा अध्यक्ष ने बेंगलुरु में प्रथम राष्ट्रमंडल महिला सांसद (CWP) भारत क्षेत्र सम्मेलन का उद्घाटन किया।
सम्मेलन में स्थानीय निकायों से लेकर संसद और राज्य विधानमंडलों तक लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
प्रमुख विचार-विमर्श
- थीम और भागीदारी: दो दिवसीय सम्मेलन, जिसका विषय “सुदृढ़ आधार, सशक्त स्वर : समावेशी साइबर जगत और नवागत महिला विधायकों के लिये मार्गदर्शन एवं परामर्श के सशक्त माध्यम” था , उसमें संसद और राज्य विधानमंडलों की 135 महिला विधायकों ने भाग लिया।
- डिजिटल सशक्तिकरण: सम्मेलन में पारदर्शिता, जवाबदेही, नागरिक सहभागिता और लोक सेवा वितरण को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल प्लेटफॉर्म और ई-गवर्नेंस का लाभ उठाने पर बल दिया गया।
- परामर्श (मेंटॉरशिप) और क्षमता निर्माण: अनुभवी महिला विधायकों को नई उभरती हुई नेताओं का मार्गदर्शन करने तथा उनकी विधायी, डिजिटल और नेतृत्व क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
- महिलाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व: लोकसभा अध्यक्ष ने रेखांकित किया कि कई राज्यों ने स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण लागू किया है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 की सराहना की, जो दिल्ली सहित लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान करता है।
महत्व:
इस सम्मेलन का उद्देश्य समावेशी राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देना, महिला नेतृत्व को सशक्त बनाना तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधिक प्रतिनिधिपूर्ण और उत्तरदायी बनाना है।


