प्रथम एससीओ (SCO) सभ्यतागत संवाद मंच

  • 24 Nov 2026

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का पहला सभ्यतागत संवाद मंच 20–22 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली के पुराना किला में आयोजित किया गया।

  • इसका समापन 'इंद्रप्रस्थ विज्ञप्ति' (Indraprastha Communiqué) को अपनाने के साथ हुआ, जिसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करना, साझा विरासत की रक्षा करना और अंतर-सभ्यतागत संवाद को बढ़ावा देना है।

एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच क्या है?

  • प्रकृति: यह एससीओ (SCO) ढाँचे के अंतर्गत सांस्कृतिक, शैक्षणिक और विरासत सहयोग हेतु एक बहुपक्षीय मंच है।
  • स्थापना: इसकी परिकल्पना तियानजिन (चीन) में आयोजित 2025 के एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री के प्रस्ताव के बाद की गई थी और बिश्केक घोषणापत्र (Bishkek Declaration) में इसका औपचारिक रूप से समर्थन किया गया था।
  • आयोजन: इसकी मेजबानी भारत सरकार द्वारा संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के माध्यम से की गई।
  • सदस्य: भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस।
  • उद्देश्य: 'वसुधैव कुटुम्बकम' (विश्व एक परिवार है) के भारतीय लोकाचार से निर्देशित होकर साझा सभ्यतागत विरासत, अंतर-सांस्कृतिक संवाद और जन-जन के बीच संपर्क (people-to-people connections) को बढ़ावा देना।

इंद्रप्रस्थ विज्ञप्ति (Indraprastha Communiqué): प्रमुख प्रस्ताव

  • सांस्कृतिक सहयोग: पारस्परिक विश्वास के अंतर्गत संस्थागत साझेदारी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना।
  • सभ्यतागत समानता: सभी सभ्यताओं की विशिष्ट पहचान और योगदान को मान्यता देना तथा उनका सम्मान करना।
  • विरासत संरक्षण: सांस्कृतिक संपत्ति की अवैध तस्करी का मुकाबला करना और प्राकृतिक आपदाओं एवं पर्यावरणीय खतरों से विरासत स्थलों की रक्षा करना।
  • यूनेस्को (UNESCO) सहयोग: यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में नामांकन हेतु संयुक्त प्रस्तावों (joint nominations) की संभावना तलाशना।
  • संस्थागत आदान-प्रदान: संग्रहालयों, पुस्तकालयों, अभिलेखागारों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना।
  • प्रौद्योगिकी और जलवायु अनुकूलन: विरासत के दस्तावेजीकरण हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का लाभ उठाना और जलवायु-संबंधी जोखिमों से सांस्कृतिक संपत्तियों की रक्षा हेतु सहयोगात्मक तंत्र विकसित करना।