राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कटक में बाली जात्रा महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया

  • 25 Nov 2026

24 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के कटक में आठ दिवसीय बाली जात्रा महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया।

  • आयोजन: बाली जात्रा महोत्सव का आयोजन 24 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक कटक में महानदी के तट पर किया जा रहा है।
  • ऐतिहासिक उपलब्धि: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति बनीं।
  • समुद्री विरासत: प्राचीन ओडिशा के समुद्री व्यापारी ‘सधबा’ विशाल नौकाओं (बोइता) से बाली, जावा, सुमात्रा और बोर्नियो तक व्यापारिक यात्राएँ करते थे। बाली जात्रा इन्हीं समुद्री यात्राओं और दक्षिण-पूर्व एशिया से ऐतिहासिक संबंधों की स्मृति में मनाई जाती है।
  • भारत-इंडोनेशिया संबंध: महोत्सव में इंडोनेशियाई सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। इसके साथ ही इंडोनेशिया के बाली में दो दिवसीय ‘ओडिशा पर्व’ आयोजित किया गया।