भारत-नेपाल सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 20वां संस्करण शुरू

  • 25 Nov 2026

25 नवंबर 2026 को नेपाल के रुपन्देही जिले के सालझंडी स्थित नेपाली सेना युद्धकला स्कूल में भारत और नेपाल की सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 20वां संस्करण शुरू हुआ।

  • उद्घाटन एवं अवधि: 25 नवंबर से 8 दिसंबर 2026 तक चलने वाले इस 14-दिवसीय अभ्यास का उद्घाटन नेपाली सेना के मध्य-पश्चिमी डिवीजन के कमांडर मेजर जनरल पूर्ण बहादुर खत्री ने किया।
  • सैन्य भागीदारी: इस बटालियन-स्तरीय संयुक्त अभ्यास में भारतीय सेना और नेपाली सेना के जवान आपसी समन्वय और अंतर-संचालनीयता (Interoperability) बढ़ाने के लिए हिस्सा ले रहे हैं।
  • मुख्य फोकस क्षेत्र: अभ्यास के दौरान मुख्य रूप से जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान, आपदा प्रबंधन तथा मानवीय सहायता व आपदा राहत (HADR) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
  • वार्षिक श्रृंखला एवं पिछला संस्करण: वर्ष 2011 में शुरू हुआ 'सूर्य किरण' अभ्यास भारत और नेपाल में बारी-बारी से प्रतिवर्ष आयोजित होता है; इसका पिछला 19वां संस्करण भारत के पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में आयोजित हुआ था।