मेघालय की गुफाओं में छिपकली की दो नई प्रजातियाँ

  • 26 Nov 2026

25 नवंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय जर्नल 'तप्रोबैनिका' (Taprobanica) में प्रकाशित अध्ययन में मेघालय की खासी और जयंतिया पहाड़ियों की चूना पत्थर गुफाओं में बेंट-टोड गेको की दो नई प्रजातियों की पुष्टि हुई।

  • दो नई प्रजातियों के नाम: शिलांग की पारंपरिक लकड़ी की बस 'बॉसमिट' के नाम पर 'सिर्टोडैक्टाइलस बॉसमिट' तथा खासी शब्द 'क्रेम' (गुफा) पर 'सिर्टोडैक्टाइलस क्रेमिकोला' नाम रखा गया।
  • खोज स्थल व विस्तार: C. बॉसमिट की खोज दक्षिण-पश्चिम व पूर्वी खासी हिल्स में हुई, जबकि C. क्रेमिकोला पश्चिम जयंतिया हिल्स के सिंदाई गाँव की 'रुपासोर गुफा' में मिली।
  • मेघालय में कुल प्रजातियाँ: इन दो नई प्रजातियों के जुड़ने से मेघालय राज्य में सिर्टोडैक्टाइलस (Cyrtodactylus) जीनस की मान्यता प्राप्त प्रजातियों की कुल संख्या बढ़कर 9 हो गई है।