काशी तमिल संगमम 5.0 का आयोजन 28 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक

  • 26 Nov 2026

25 नवंबर 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने घोषणा की कि सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम 'काशी तमिल संगमम' (KTS 5.0) का 5वाँ संस्करण 28 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगा।

  • आधिकारिक थीम: 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत आयोजित पाँचवें संस्करण की थीम 'तिरुक्कुरल पयिलवोम' रखी गई है, जिसका अर्थ 'आइए तिरुक्कुरल सीखें' है।
  • 1,400 प्रतिनिधियों की भागीदारी: तमिलनाडु से छात्र, शिक्षक, लेखक, किसान, कलाकार, महिलाएँ व आध्यात्मिक विद्वान सहित कुल 1,400 प्रतिनिधि 200-200 के सात समूहों में काशी आएंगे।
  • आयोजक एवं सहयोगी संस्थान: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में IIT मद्रास, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (CICT, चेन्नई) और उत्तर प्रदेश सरकार सहयोगी हैं।
  • पिछले संस्करणों की मुख्य थीम: पहले संस्करण (2022) में विरासत यात्रा, दूसरे में लाइव अनुवाद, तीसरे में महर्षि अगस्त्य के योगदान तथा चौथे संस्करण में 'तमिल करकलाम' (आइए तमिल सीखें) पर ध्यान केंद्रित था।