ऑपरेशन ऑलिव

  • 30 Dec 2020

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard- ICG) ने ओडिशा में ‘ऑलिव रिडले कछुओं’ (Olive Ridley turtles) की सुरक्षा के लिए ‘ऑपरेशन ऑलिव’ शुरू किया है।

  • इसके तहत दो जहाजों को रशिकुल्या समुद्र तट और देवी नदी के मुहाने के गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में तैनात किया गया है। ये जहाज कछुओं के प्रमुख घोंसले वाले स्थानों (nesting sites) की देखभाल करेंगे।
  • तट रक्षक बल मछली पकड़ने वाले जहाजों को निषिद्ध क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकेंगे। इन जहाजों के अलावा एक विमान भी इस ऑपरेशन का हिस्सा होगा।
  • ऑपरेशन ऑलिव को वर्ष 1999 में केंद्र सरकार द्वारा समुद्री प्रजातियों की सुरक्षा के लिए लॉन्च किया गया था।
  • पारादीप स्थित भारतीय तटरक्षक बल का मुख्यालय हर साल ओडिशा तट से इस अभियान की शुरुआत करता है। देश के तटीय क्षेत्रों में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भारतीय तटरक्षक बल नोडल एजेंसी है।
  • ऑलिव रिडले कछुए का वैज्ञानिक नाम 'लेपिडोचिल्स ऑलिवैसिया' (Lepidochelys olivacea) है, इसे दुनिया का सबसे बहुल समुद्री कछुआ माना जाता है।
  • यह आमतौर पर प्रशांत महासागर, हिन्द महासागरों और अटलांटिक महासागर के क्षेत्रों में पाया जाता है। IUCN द्वारा इसे ‘अतिसंवेदंशील प्रजाति’ (Vulnerable Species) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।