सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
भारतीय सार्स सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम
- 04 Jan 2021
( 01 January, 2021, , www.pib.gov.in )
भारत सरकार द्वारा 30 दिसंबर, 2020 को ‘भारतीय सार्स सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम’ (Indian SARS-CoV-2 Genomic Consortia- INSACOG) लॉन्च किया गया।
लक्ष्य: नियमित आधार पर बहु-प्रयोगशाला नेटवर्क के माध्यम से सार्स सीओवी-2 के जीनोमिक्स प्रकारों पर नजर रखना।
महत्वपूर्ण तथ्य: सरकार ने 10 प्रयोगशालाओं डीबीटी-एनआईबीएमजी कल्याणी, डीबीटी- आईएलएस भुवनेश्वर, आईसीएमआर-एनआईवी पुणे, डीबीटी-एनसीसीएस पुणे, सीएसआईआर- सीसीएमबी हैदराबाद, डीबीटी-सीडीएफडी हैदराबाद, डीबीटी-इनस्टेम/एनसीबीएस बेंगलुरु, निमहांस, बेंगलुरु, सीएसआईआर-आईजीआईबी दिल्ली और एनसीडीसी दिल्ली को शामिल करते हुए भारतीय सार्स सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) बनाया है।
- यह महत्वपूर्ण शोध कंसोर्टियम भविष्य में संभावित वैक्सीनों के विकास में भी सहायता प्रदान करेगा। कंसोर्टियम देश के भीतर सार्स सीओवी-2 के नए प्रकार (सार्स सीओवी-2 वीयूआई 202012/01) की स्थिति का पता लगाएगा, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रभाव सहित जीनोमिक्स प्रकारों का जल्द पता लगाने के लिए चौकस निगरानी स्थापित करेगा।
- INSACOG में उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी संचालन समिति होगी, जो विशेषकर नीतिगत मामलों के लिए कंसोर्टियम को मार्गदर्शन प्रदान करेगी और निगरानी करेगी तथा इसमें वैज्ञानिक और तकनीकी मार्गदर्शन के लिए वैज्ञानिक सलाहकार समूह होगा।
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, आईसीएमआर और सीएसआईआर के साथ जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समन्वय करके INSACOG की कार्यनीति और योजना तैयार की गई है।


