संगीत महोत्सव: तानसेन समारोह 2020

  • 06 Jan 2021

मध्य प्रदेश में बहुप्रतीक्षित ‘संगीत महोत्सव: तानसेन समारोह 2020’ 26 से 30 दिसंबर, 2020 तक आयोजित किया गया।

  • तानसेन समारोह मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बेहट गाँव (तानसेन की जन्मस्थली) में हर साल दिसंबर माह में आयोजित किया जाता है। इस साल यह 96वां संस्करण था।
  • राज्य सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से मध्य प्रदेश सांस्कृतिक परिषद और उस्ताद अल्लाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी द्वारा संयुक्त रूप से इस विश्व स्तरीय संगीत समारोह का आयोजन किया जाता है।
  • 5 दिवसीय संगीत समारोह में महान संगीतज्ञ तानसेन को श्रद्धांजलि देने के लिए दुनिया भर के कलाकार और संगीत प्रेमी यहां इकट्ठा होते हैं।
  • समारोह में जाने माने संतूर वादक पंडित सतीश व्यास को प्रतिष्ठित ‘तानसेन सम्मान’ से नवाजा गया। भोपाल स्थित अभिनव कला परिषद संस्थान को ‘राजा मान सिंह तोमर’ पुरस्कार दिया गया।
  • तानसेन सबसे प्रसिद्ध ध्रुपद गायकों में से एक थे और सम्राट अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक थे। उन्हें ‘मियां की उपाधि’ अकबर द्वारा दी गई थी।